45 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया।

अन्य खबरे , 315

लखनऊ ।,  श्री जयनारायण मिश्रा पी0जी0 कॉलेज लखनऊ के एनएसएस और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वाधान में  प्रशिक्षण हेतु महाविद्यालय के 45 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया। 12 दिवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ये छात्र छात्राएं आपदा मित्र बनकर समाज में लौटेंगे और किसी प्राकृतिक और मानवीय आपदा के अवसर पर समाज को सेवा, सुरक्षा और सहयोग प्रदान करेंगे ।
       इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 मीता साह, उप प्राचार्य प्रो0 विनोद चंद्रा, पूर्व एसएलओ डॉ अंशुमाली शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।
--------------------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top