प्रवर्तन की कार्यवाही से 398.13 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए-उप परिवहन आयुक्त
अन्य खबरे Nov 18, 2022 at 06:12 PM , 352लखनऊ।प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक नवम्बर से 17 नवम्बर तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 8350 वाहनों का चालान किया गया तथा 892 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 398.13 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 नवम्बर से 17 नवम्बर तक की गई कार्रवाई में 301 बसों का, 1211 ट्रकों का तथा 6838 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 48 बसों, 419 ट्रकों व 425 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।






_page-0001.jpg)




















Comments