रामनगरी अयोध्या में एक साथ होंगी 1200 जोड़ों की शादियां
अन्य खबरे Nov 18, 2022 at 06:07 PM , 288अयोध्या।पावन नगरी अयोध्या एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल अयोध्या के जीआईसी मैदान में एक साथ करीब 1,200 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।जिसकी साक्षी बनेगी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या और 25 नवंबर का दिन वो खास लम्हा होगा। जब जोड़ियां एक दूसरे का साथ निभाने की कस्में लेंगी।गौरतलब है कि अयोध्या और अंबेडकर नगर के पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह एक साथ लगभग 1200 जोड़ों का संपन्न कराया जाएगा। इस समारोह के साक्षी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हो सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीते दिनों श्रम राज्यमंत्री मुन्नू कोरी अयोध्या पहुंचे हुए थे।श्रम विभाग की तरफ से आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह में 1000 से 1200 जोड़ों की शादियां पूरे मंत्रोचार के साथ पंडित की मौजूदगी में कराई जाएगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लड़की को ₹10,000 कैश और ₹65,000 खाते में आते हैं। इस शादी में 10 लोग लड़की की तरफ से तो 10 लोग लड़के की तरफ से होते हैं।मीडिया से बात करते हुए श्रम राज्यमंत्री अन्नू कोरी बताते हैं कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों का भला हो इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कैबिनेट मंत्री के अलावा सांसद विधायक मौजूद रहेंगे।सीएम योगी भी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं।






_page-0001.jpg)




















Comments