3 एकड़ में बन रहे राम मंदिर की भव्यता के लिए 8 एकड़ में बनेगा परकोटा, दो दिवसीय मंदिर निर्माण समिति की बैठक में लगेगा मोहर
अन्य खबरे Nov 16, 2022 at 11:50 AM , 325अयोध्या। पांच सौ वर्षों से जिस राम मंदिर का प्रतीक्षा करोड़ों राम भक्तों के द्वारा किया जा रहा था। वह जल्द ही पूरा होने वाला है। राम जन्मभूमि पर 3 एकड़ में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं भव्य मंदिर और दिव्य दिखाई दे। इसके लिए मंदिर के चारों तरफ राजस्थान की पत्थरों से सुंदर यात्री सुविधाजनक परकोटा निर्माण की तैयारी है। जिसको लेकर मंदिर निर्माण समिति व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार मंथन कर रहा है। इसी के तहत परकोटा के भव्यता को लेकर ट्रस्ट ने 2 एकड़ भूमि को बढ़ा दिया है। यानी कि मंदिर के चारों तरफ बनने वाला परकोटा 6 एकड़ की जगह 8 एकड़ में बनाया जाएगा। और यह कार्य 15 दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल जानकारी देते हुए बताया कि परकोटा निर्माण को और भव्यता दिया जा रहा है। यात्री सुविधाओं से लैस इस परकोटे में 25 हजार श्रद्धालुओं के खड़े होने की व्यवस्था बनाई जा रही थी लेकिन परकोटे के अंदर 2 एकड़ भूमि और बढ़ाई जाने के बाद अब पचास हजार श्रद्धालु एक साथ पहुंच सके इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। तू ही जानकारी दी कि परकोटा के अंदर ही परिक्रमा मार्ग रहेगा जिसकी चौड़ाई 16 फीट रहेगी जबकि ऊंचाई 20 तक होगी। रामायण पर आधारित 800 से अधिक चित्रों को दर्शाया जाएगा।अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है मंदिर निर्माण में अब तक 60% कार्य पूरा कर लिया गया है तो गति को भी समय से पूरा किया जा सके इसके श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति दो दिवसीय बैठक एक बार फिर अयोध्या में होने जा रही है 17 और 18 नवंबर को चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नेतृत्व में बैठक को संपन्न कराया जाएगा जिसमें ट्रस्ट के अन्य सदस्य के साथ कार्यदाई संस्था एलएन्डटी, टाटा कंसल्टेंसी व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के द्वारा लिए गए वर्गों के निर्माण के फैसले पर निर्माण समिति के बैठक में अंतिम मोहर लगाई जाएगी।






_page-0001.jpg)




















Comments