राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन ने उठाया सेवा का बीड़ा, प्रत्येक रविवार को होगा कम्बल का वितरण

अन्य खबरे , 517

अयोध्या।
जिले में रक्तदान के लिए चर्चित संस्था राम कृष्णा सेवा फॉउंडेशन अब प्रत्येक रविवार को रात 9 बजे से रात 12 बजे तक शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बिभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कम्बल व भोजन वितरित करने का निर्णय लिया है और ये पुनीत कार्य नवम्बर माह से लेकर फरवरी माह तक किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ 13 नवम्बर से कम्बल व भोजन वितरित करके किया जाएगा।
उक्त निर्णय संस्था की ओर से  पूरा ब्लाक  स्थित ऐमी आलापुर के शक्ति चेतना विद्यालय में आयोजित एक बैठक में लिया गया।
उक्त बैठक में संस्था संरक्षक व समाजसेवी राजेश चौबे ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य लोगों की सेवा करना है और हम जब कैम्प के माध्यम से कम्बल वितरित करते है तो कई ऐसे मामले सामने आये कि वास्तविक जरूरतमंद कैम्प तक नही पहुच पाते है और वे कम्बल पाने से वंचित रह जाते है। लिहाजा संस्था ने ये निर्णय लिया है कि अब टीम रात्रि में जरूरतमंदों को चिंहित करके उनके निवास स्थल पर पहुचकर उन्हें  भोजन व कम्बल मुहैया करायेंगे।
ब्लड मैन के नाम से चर्चित आकाश गुप्त ने कहा कि अब रविवार मौज मस्ती व आराम का नही बल्कि अब सेवा का रविवार होगा। प्रत्येक रविवार को कम्बल वितरण के साथ अन्य जनहित कार्य किये जायेंगे, जिसमे रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण, नशा उन्मूलन,जनसेवा व अन्य कार्य होंगे।
इसके लिए संस्था उपाध्यक्ष राम जी श्रीवास्तव प्रिंस, महामंत्री रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, सचिव विकास सोनकर,समाजसेवी शैलेन्द्र तिवारी, रबी गुप्ता व विजय वर्मा को जिम्मेदारिया सौप दी गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top