रामलला को अब भोग में मिलेगी रबड़ी,प्रसाद चखेंगे भक्त

अन्य खबरे , 263

अयोध्या। भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है मंदिर निर्माण के साथ अब भगवान रामलला के भी ठाठ है बीते दिनों जब भगवान टेंट में थे तब मूलभूत सुविधाओं का टोटा था अस्थाई मंदिर में भगवान राम लला के राग भोग और आरती अब विशेष तरीके से हो रही है भगवान का हर उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है रामलला के अब राग भोग में भी बदलाव हुआ है सुबह 6:30 बजे होने वाली मंगला आरती में लगाया जाने वाला बाल भोग में पहले भगवान को खुरचन के पेड़े का भोग लगाया जाता था अब नई व्यवस्था के अंतर्गत भगवान को सुबह बाल भोग में रबड़ी का भोग लगाया जाएगा और राम लला के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में वह रबड़ी बाल भोग के प्रसाद के तौर पर बाटी भी जाएगी।इतना ही नहीं भगवान रामलला को ठंड से बचाने के लिए राम जन्म भूमि के अस्थाई मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी रामलला के प्रधान पुजारी की माने तो भगवान को गर्म कपड़े धारण कराए जाएंगे इसके अलावा उनको भोग भी उन्हीं वस्तुओं का लगाया जाएगा जिससे भगवान के अंदर गर्मी बनी रहे ठंड से बचने के लिए गर्म हवा फेंकने वाली मशीन यानी की ब्लोअर का इस्तेमाल राम जन्म भूमि के अस्थाई मंदिर में किया जाएगा भगवान राम लला बाल रूप में है इसलिए उनकी सेवा बालक स्वरूप मानकर ही की जाती है।रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया की सर्दी के मौसम में रामलला को गरिष्ठ व्यंजनों का भोग लगाया जाता है जिसमें हलवा पूड़ी खीर प्रमुखता से शामिल की जाती है जिसमें भगवान को लगने वाला बाल भोग राजभोग इन सभी में व्यंजन बदलकर भोग लगाए जाते हैं अब रामलला को सुबह 6:30 बजे लगाए जाने वाला बाल भोग रबड़ी का लगाया जाएगा बाल भोग का प्रसाद पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में वितरित भी किया जाएगा रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अभी तक भगवान रामलला को बाल भोग में पेड़े का भोग लगाया जाता था और अब भगवान रामलला को बाल भोग में रबड़ी का भोग लगाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top