स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत।
अन्य खबरे Nov 11, 2022 at 07:13 PM , 253अयोध्या।
स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत। ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी टक्कर। घटनास्थल पर ही मौत। थाना महाराजगंज के कुर्की गांव के पास हुआ हादसा। दामोदरपुर प्राथमिक विद्यालय में थी शिक्षिका कोतवाली नगर के देवकाली के पास रहती थी शिक्षिका। टांडा अंबेडकरनगर की थी मूल निवासी।
मया ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय दामोदरपुर की सहायक अध्यापक नम्रता की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा दुख प्रकट किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मया ब्लॉक मंत्री पंकज पांडे,मवयी ब्लॉक मंत्री संजय सिंह,कृष्ण कुमार पांडे अनुज सिंह, अनिल सिंह अनिल पांडे,अजीत सिंह, विकास सिंह,राजनारायण आदि ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।आज प्रातः स्कूटी से विद्यालय जाते समय मजा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय दामोदरपुर की सहायक अध्यापिका नम्रता की पूरा बाजार के निकट निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतका का पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना पाकर परिजन एवं शिक्षकों का जमावड़ा पीएम हाउस पर लग गया।



























Comments