बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई गई ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

जनपत की खबर , 733

लखनऊ। सरोजनीनगर के नगर क्षेत्र जोन एक के बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फार यूनिटी) को बेसिक स्कूल अलीनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर शुरू किया। विद्यालय में  प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, शिक्षा मित्र सुनीता देवी यादव , संस्था प्रथम इनफोटेक के शावेज़ खान व छात्रों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बताया कि ३१ अक्टूबर १८७५ जन्मे वल्लभभाई झावेरभाई पटेल
जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत, स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया। भारत और अन्य जगहों पर, उन्हें अक्सर हिंदी, उर्दू और फ़ारसी में सरदार कहा जाता था, जिसका अर्थ है "प्रमुख"। उन्होंने भारत के राजनीतिक एकीकरण और 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर अलीनगर सुनहरा के बेसिक विद्यालय में मौजूद गणमान्यजन व छात्रों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलायी गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top