*गोला उपचुनाव में जब्त होगी सपा प्रत्याशी की जमानत: ब्रजेश पाठक*
जनपत की खबर Oct 31, 2022 at 05:55 PM , 408भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी की प्रचंड जीत का साक्षी बनेगा प्रदेश
प्रधानमंत्री ने जाति-धर्म के आंकड़ों को किया ध्वस्त, विकास का मुद्दा अहम
लखनऊ। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी। भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से सभी लाभान्वित हो रहे हैं।
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को एक बार फिर सपा पर निशाना साधा। लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा बयान जारी किया। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि इस चुनाव में सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होना तय है।
उपचुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हैं। भाजपा प्रत्याशी की बंपर जीत होना तय है।
*पिछले चुनाव में सपा देख चुकी है अपना हाल*
लखनऊ। डिप्टी सीएम ने कहा कि जाति-धर्म का आंकड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वस्त कर दिया है। विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है। कुर्मी-यादव का आंकड़े बताने वाले लोग पिछले विधानसभा चुनाव में अपना हाल देख चुके हैं। जब परिणाम आएगा तो समाजवादी पार्टी बहुत नीचे होगी। सपा प्रत्याशी की जमानत बच जाए तो बहुत बड़ी बात होगी। तीन नवंबर को वोटिंग और छह नवंबर को जब परिणाम आएगा, तब पूरा प्रदेश गोला सीट पर भाजपा उम्मीदवार की प्रचंड जीत का साक्षी बनेगा।































Comments