कनाडा के उच्चायुक्त ने अपर मुख्य सचिव, गृह एवं यूपीडा के सी0ई0ओ0 से की भेंट
अन्य खबरे Aug 18, 2022 at 02:25 PM , 527प्रदेश में सड़को एवं राजमार्गो के विस्तार मे
कनैडियन कम्पनीज के सहयोग पर हुई चर्चा
लखनऊः 18 अगस्त, 2022
अपर मुख्य सचिव, गृह, एवं यूपीडा के सी0ई0ओ0 श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी से आज लोक भवन लखनऊ स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक जी ने अपने सहयोगियों सहित भेंट की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में आगामी सड़को एवं राजमार्गो के विस्तार की योजना के मुख्य बिन्दुओं तथा सड़क निर्माण परियोजनाओं मे कनैडियन कम्पनीज के सहयोग पर चर्चा की गयी।



























Comments