यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,033 नए रोगी मिले

जनपत की खबर , 477

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 89.92 फीसद रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को नए मिले 3,033 रोगियों के मुकाबले कहीं ज्यादा 3,662 मरीज स्वस्थ हुए। बीते 26 दिनों से लगातार नए रोगियों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में इन 26 दिनों में एक्टिव केस 68,235 से घटकर अब 38,082 रह गए हैं। यानी एक्टिव केस 44 प्रतिशत कम हुए हैं। अब कुल रोगियों की संख्या 4.42 लाख पहुंच गई है और इसमें से 3.97 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब संक्रमण से हो रही मौतों में भी कमी आई है। बीते 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है। तीन हफ्ते पहले तक प्रतिदिन करीब 80 से 90 लोग जान गवा रहे थे। अब तक कुल 6,467 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। मंगलवार को 1.51 लाख लोगों की कोरोना जांच कराई गई और अब तक कुल 1.21 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब तक 1.37 लाख लोग ई संजीवनी पोर्टल की मदद से चिकित्सकों से आनलाइन परामर्श ले चुके हैं।उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेज है। महीने भर पहले संक्रमित मरीजों की संख्या 3.12 लाख थी और इसमें से 2.39 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके थे। उस समय रिकवरी रेट 76.7 फीसद था और अब यह बढ़कर 89.92 प्रतिशत पहुंच गया है। रिकवरी रेट में 13.22 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top