गद्दी कारखाने में लगी भीषण आग

जनपत की खबर , 505

लखनऊ!राजधानी के हाता सितारा बेगम के तीन-चार मंजिला स्थित गद्दी कारखाने के चौथे तल पर मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन चौक दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मामला ठाकुरगंज क्षेत्र का है। यहां के निवासी मुन्ना का हाता सितारा बेगम में साइकिल की गद्दी बनाने का कारखाना है। चौथे तल पर टीन शेड के नीचे जमा कतरन और माल में मंगलवार को एकाएक आग लग गई। देखते-देखते आग की विकराल लपटें निकलतें लगीं। यह देख लोगों ने चीखपुकार की और पानी फेंकना शुरू किया। आग बेकाबू होते देख लोगों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर चौक फायर स्टेशन के सेकेंड अफसर आरके शुक्ला टीम के साथ तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे। तीन गाड़ियों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आरके शुक्ला ने बताया कि आग पर समय से काबू पा लिया गया है। आग के कारणों की जांच की जा रही है। संभवतः किसी ने बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंक दी जिससे आग लगी है अथवा शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। आग से सिर्फ कतरन जली है। क्योंकि रेक्सीन-चमड़ा और केमिकल था। इसलिए धुंआ अधिक फैल गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top