देश में 62 लाख लोग ग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके

हेडलाइंस , 676

नई दिल्ली। देश में अब तक कुल 62 लाख लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं और देश में कोरोना की पाॅजिटविटी दर 8.07 प्रतिशत है। यह लगातार पांचवा दिन है जब सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से कम है और इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से 13.9 प्रतिशत मौतें हुई और सिर्फ कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकडा 1.9 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में कोरोना और अन्य बीमारियों से हुई मौतों की दर 24.6 प्रतिशत रही जबकि इसी आयु वर्ग में केवल कोरोना से 4.8 प्रतिशत मौतें हुई। देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर (केस फेटलिटी रेट) 1.53 प्रतिशत है।

देश में नौ से 15 सितंबर तक प्रतिदिन संक्रमण के औसतन 92,930 मामले दर्ज किए जा रहे थे जो 30 से छह सितंबर को घटकर 77,113 रह गए थे और इस सप्ताह यह आंकडा 70,114 दर्ज किया गया है। इसके अलावा कोरोना मामलों की पाॅजिटविटी दर साप्ताहिक आधार पर नौ से 15 सितंबर के बीच 8.5 प्रतिशत दर्ज की गई थी और 30 से छह सितंबर आते -आते यह घटकर 6.82 प्रतिशत रह गई तथा इस सप्ताह आज तक यह 6.24 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि देश में 86 प्रतिशत से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके है और दस राज्य ऐसे हैं जिनमें कुल सक्रिय मामलों का 79 प्रतिशत आंकड़ा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिदिन आधार पर पाॅजिटविटी दर 5.16 प्रतिशत और साप्ताहिक आधार पर 6.24 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि देश में कोरोना से 30 प्रतिशत महिलाओं और 70 प्रतिशत पुरूषों की मौत हुई है और 45 वर्ष तथा इससे अधिक आयु वर्ग के आयु समूह में 35 प्रतिशत मौतें हुई हैं और 60 वर्ष तथा इससे अधिक आयु वर्ग में 53 प्रतिशत मौतें हुई हैं। कोरोना की वजह से 26 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 10 प्रतिशत , 18 से 35 आयु समूह में एक और सत्रह वर्ष से कम आयु वर्ग में भी एक प्रतिशत मौतें हुई हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top