कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया

अन्य खबरे , 335

लखनऊ 26 जुलाई 2022 (सूचना विभाग)* प्रभागीय वन अधिकारी/अवध वन प्रभाग डॉ0 रवि कुमार सिंह ने बताया है कि कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल, सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ में अवध वन प्रभाग, लखनऊ के सहयोग से आज दिनांक 26.07.2022 को प्रातः वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा० रवि कुमार सिंह, डी०एफ०ओ०, लखनऊ द्वारा पारिजात सहित अन्य वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरान्त जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत नृत्य व नाट्य मंचन किया गया। मुख्य अतिथि डी०एफ०ओ० लखनऊ द्वारा अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को विस्तार से बताते हुए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष, जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल सहित शिक्षक/ शिक्षकाएं एवं सरोजनीनगर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी, श्री एस०यू० खॉन व रेंज के वनकर्मी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात् अवध वन प्रभाग, लखनऊ के बी०के०टी० रेंज के अन्तर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के नवीन परिसर के विधि संकाय में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी०एफ०ओ०, लखनऊ, डा० रवि कुमार सिंह द्वारा हरसिंगार सहित फलदार पौध का रोपण किया गया। उक्त परिसर में कुल 150 विभिन्न प्रजाति जिसमें मुख्यतः इमली, पीपल, पाकड़ आदि के पौधों का रोपण लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन / प्रोफेसर सहित छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधि संकाय के डीन व प्रोफेसर सहित छात्र-छात्राएं एवं बी0के0टी0 रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी, श्री अनुज प्रताप सिंह व रेंज के वनकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top