उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ नगर इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव 20 अगस्त को होगा

अन्य खबरे , 390

लखनऊ।

 

द्विवार्षिक लखनऊ नगर कार्यकारिणी  2022 -2024 की कमेटी में नए जुड़े सदस्य व्यापारियों को भी पदाधिकारी के रूप में दी जाएगी जिम्मेदारी

3 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की देखरेख में होगे चुनाव

चुनाव संचालन समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, शामिल  

कार्यकारिणी में अध्यक्ष-1, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- 25, उपाध्यक्ष -50, महामंत्री-8, कोषाध्यक्ष-1, संगठन मंत्री -10 मंत्री -20, संयुक्त मंत्री- 25, प्रचार मंत्री -2 ,विधि सलाहकार 5 (विभिन्न क्षेत्रों से) होंगे


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  ने राजधानी लखनऊ में संगठन को और अधिक धार देने के लिए लखनऊ नगर की कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए पुराने एवं नए सदस्यों को जोड़कर मजबूत कमेटी बनाने का फैसला लिया है संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लगातार संघर्ष की शैली के कारण व्यापारियों के विश्वास का केंद्र बिंदु बना है लखनऊ की प्रत्येक बाजार  तक संगठन की पहुंच बनाने तथा प्रत्येक व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए संगठन नए सदस्यों को भी पदाधिकारी के रूप में व्यापारियों की सेवा करने का अवसर देगा इस हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लखनऊ नगर इकाई  वर्ष 2022- 24 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित किया 
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया लखनऊ नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव राजधानी में 20 अगस्त को होगा चुनाव संचालन हेतु 3 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है जिसमें संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल सदस्य के रूप में होंगे तथा चुनाव संचालन समिति की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा
चुनाव संचालन समिति के सदस्य अविनाश त्रिपाठी एवं मोहम्मद अफजल ने बताया  26 जुलाई से 4 अगस्त तक नए सदस्य बन सकेंगे ,5 अगस्त से 8 अगस्त तक प्रदेश कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 9 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रदेश कार्यालय में नामांकन पत्र जमा होंगे तथा 13 अगस्त से 16 अगस्त तक नाम वापसी ले सकेंगे तथा 20 अगस्त को आम सभा की बैठक आहूत की गई है जिसमें  आम सहमति से चुनाव होंगे तथा 20 अगस्त की शाम को नई कार्यकारिणी सूची घोषित की जाएगी
कार्यकारिणी में अध्यक्ष-1, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- 25, उपाध्यक्ष -50, महामंत्री-8, कोषाध्यक्ष-1, संगठन मंत्री -10 मंत्री -20, संयुक्त मंत्री- 25, प्रचार मंत्री-2 ,विधि सलाहकार 5 (विभिन्न क्षेत्रों से) होंगे

Related Articles

Comments

Back to Top