केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मां गंगा की आरती में सम्मिलित हुए
अन्य खबरे Jul 23, 2022 at 09:23 PM , 363वाराणसी।
दिनांक 23 जुलाई 2022
श्री कौशल किशोर जी केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन और शहरी कार्य विभाग ने आज प्रातः बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में मां गंगा जी की आरती में सम्मिलित हुए तथा बाबा विश्वनाथ जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की एवं बीएचयू कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और वहां पर उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं तथा वरिष्ठ अधिकारी यो को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे जन महत्त्व की योजनाओं के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी और खासकर युवा पीढ़ी को भारत के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी के पद चिन्हों पर चलकर देश का नाम रोशन करने के लिए बल दिया श्री कौशल किशोर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि काशी का पूरे विश्व में नाम हो और काशी के नाम से देश में एक अध्यात्मिक ऊर्जावान पहचान बने जिसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी रात दिन मेहनत कर रहे हैं और हम सब काशी वासी एवं देशवासियों को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने में लगन और निष्ठा से कार्य करना है हमें जब
भी समय मिलता है तो आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में आकर पावन भूमि काशी में बाबा विश्वनाथ जी एवं संकट मोचन, बाबा काल भैरव कोतवाल साहब एवं गंगा जी के तट पर दर्शन पूजन कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शक्ति मिलती है जिसका वर्णन में शब्दों में नहीं कर सकता।
माननीय मंत्री जी के साथ काशी विद्वान महंत श्री अजीत मिश्रा जी काशी प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौ सेवा प्रकल्प, प्रोफेसर बीएचयू एवं ट्रस्टी बाबा विश्वनाथ धाम श्री प्रमोद ओझा जी, श्री ऋषिकेश पांडे जी डीआईजी स्टांप, प्रोफेसर मनोज कुमार जी ,श्री संजय रावत, अनुज सिंह, मोनू, श्री जे पी रावत अतिरिक्त निजी सचिव एवं अन्य काशी के विद्वान उपस्थित रहे।



























Comments