अतिक्रमण की समस्या को शीघ्र समाप्त करने का आश्वासन

अन्य खबरे , 407

लखनऊ। कार्यकारिणी के अथक प्रयासों के फल स्वरुप आज वी सी श्री इंद्र मणि त्रिपाठी, सचिव पवन गंगवार एवं अन्य अधिकारी सोपान में आए थे उन्होंने अतिक्रमण की समस्या को शीघ्र समाप्त करने का आश्वासन दिया तथा क्रमबद्ध तरीके से बाउंड्री के पास जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उन लोगों को साफ साफ शब्दों में बता दिया गया कि आप लोग 30 जुलाई तक अपना सामान हटा ले वरना सारा सामान जप्त कर लिया जाएगा और आप का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा उन्होंने माइक द्वारा चेतावनी देने के लिए सोमवार से अधिशासी अभियंता को अभियान चलाने के लिए कहा  उन्होंने पीएनजी गैस पाइपलाइन के लिए पार्क सुंदरीकरण के लिए शीघ्रता लाने के निर्देश दिए गए एवं सीसी कैमरे के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए उन्होंने सीवर प्रॉब्लम एसटीपी प्रॉब्लम, फायर फाइटिंग प्रॉब्लम,  सीपेज को  ठीक कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने चिन्मय कंस्ट्रक्शन पर 1500000 रुपए का जुर्माना लगाए गया जो जमानत धनराशि से काटा जाएगा इस प्रकार संभावना बनी है कि नए वीसी के आने से कार्यकारिणी अपने प्रयासों से मूलभूत समस्याओं के साथ बाहरी समस्याओं को भी क्रमबद्ध तरीके से निपटा सकती है हम वीसी साहब को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं पहली बार ऐसा लगा कि कोई अधिकारी हमारी सुनवाई कर रहा हो तथा निदान कराने के लिए प्रयासरत हो 30 जुलाई तक आप लोगों को कुछ न कुछ परिवर्तन अवश्य नजर आएगा ऐसा मेरा विश्वास है इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव पवन सिंह , शिवम श्रीवास्तव ,मनोज, सुधीर श्रीवास्तव अरविंद वर्मा आदि लोग उपस्थित थे

Related Articles

Comments

Back to Top