मा0 न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी कल करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

अन्य खबरे , 268

लखनऊ: 22 जुलाई, 2022

 

न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, उ0प्र0 विनीत खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ में संस्थान द्वारा 23 एवं 24 जुलाई, 2022 को दो दिवसीय कान्फ्रेंस का आयोजन ’Sensitization of District Court Judges on Gender Justice and Differently Abled Victims/Survivors of Sexual Abuse” विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

इस कान्फ्रेंस का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति श्री दिनेश माहेश्वरी, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा कल 23 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10ः45 बजे संस्थान के आडीटोरियम में सम्पन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि ’’लैंगिक न्याय और यौन शोषित/पीड़ित दिव्यांगजन महिलाओं’’, तथा ’’लैंगिक समानता, लैंगिक न्याय और न्यायपालिका के संवेदीकरण व ऐसे मामले में न्यायिक हस्तक्षेप’’ विषयों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से इस कान्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top