अधिकारी सक्रियता से करें राजस्व संग्रह: रविंद्र

जनपत की खबर , 331

लखनऊ: 21 जुलाई, 2022


प्रदेश के स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल ने कर संग्रह संबंधित सभी विभागीय कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कर व करेत्तर राजस्व संग्रह के कार्य को अधिक सक्रियता से करें।
महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा की ओर से जून 2022 तक के राजस्व संग्रह के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार स्टांप तथा पंजीयन विभाग ने वर्ष 2022-23 के जून माह में 2618.80 करोड़ रुपए के लक्ष्य के सापेक्ष 2144.07 करोड़ रुपए का संग्रह किया। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 81.87 प्रतिशत रहा। जून 2022-23 की अवधि तक के लिए निर्धारित किए गए वार्षिक लक्ष्य 7330.90 करोड़ रुपयों के सापेक्ष 6076.82 करोड़ रुपयों के राजस्व का संग्रह किया। यह प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य के 82.9 प्रतिशत रही।
इससे पूर्व इसी वर्ष अप्रैल माह में 2158.60 करोड़ रुपए के सापेक्ष 1911.23 करोड़ रुपए का संग्रह किया। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 88.5 प्रतिशत रहा। जबकि मई माह में 2553.50 करोड़ रुपए के लक्ष्य के सापेक्ष 2021.52 करोड़ रुपयों का संग्रह किया गया। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 79.2 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के संपूर्ण वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व संग्रह लक्ष्य के सापेक्ष जून 2022 तक 20.5 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है।
श्री रविंद्र जायसवाल ने निर्देश दिये हैं कि सम्बन्धित अधिकारी राजस्व संग्रह के कार्य को और अधिक सक्रियता से करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राजस्व संग्रह के कार्य को प्राथमिकता के रूप में करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Comments

Back to Top