मुहर्रम के सिलसिले से मौलाना कल्बे जव्वाद ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात
जनपत की खबर Jul 20, 2022 at 08:19 PM , 324लखनऊ।
*मुहर्रम के सिलसिले से मौलाना कल्बे जव्वाद ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात*
मौलाना ने बताया कि यूपी में सारे मुहर्रम के जुलूस पहले की तरह निकलेंगे।
मौलाना ने बताया कि मुख्यमंत्री के जुलूसों में शस्त्र के बयान को भ्रामित करके पेश किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में अब तक मोहर्रम को लेकर कई तरह की अफवाहें रही थी। जो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दी हैं। आने वाले मोहर्रम के मौके पर मछली से उलेमा ए हिंद के महासचिव और सिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की जाहिर है कि इस दिन मुहर्रम वाले मौके पर लोग अपना शोक व्यक्त करते हैं। और इसके लिए मौलाना कल्बे जवाद ने सीएम योगी से मुलाकात की जिसके बाद मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा है कि मुहर्रम हो ऐसे ही होगा जैसे रिवायत के अनुसार होता है। अजादारी कि किसी भी रिवायत पर किसी तरह की रोक नहीं होगी मौलाना ने आगे बताया कि लोगों को थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीएम योगी ने बेजा हथियारों की नुमाइश और शक्ति प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया है पर रिवायती कमा और जंजीर के मातम कोई पाबंदी नहीं है यानी कि मुहर्रम के मौके पर जो मातम जों जुलूस निकलता है आप उसमें इनके साथ मातम मना सकते हैं।
मुलाक़ात में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम में क़मा और जंजीर पर उनका बयान नही है।
क़मा और ज़ंजीर की इजाज़त है उसपर कोई रोक नही है।
मौलाना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया कि मुहर्रम के आयोजन में कोई दिक़्क़त ना आए।































Comments