खजाना मार्केट, आशियाना में बृहस्पतिवार को भव्य "संबद्धता ग्रहण समारोह" आयोजित

जनपत की खबर , 359

लखनऊ।
खजाना मार्केट, आशियाना के व्यापारियों के संगठन "खजाना व्यापार मंडल" के पदाधिकारियों ने प्रदेश के व्यापारियों के बड़े व्यापारी संगठन "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" से अपने हितों की रक्षा के लिए जुड़ने  का निर्णय लिया 
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल"के जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, "खजाना व्यापार मंडल" के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर एवं महासचिव आरकेएस राठौर ने बताया बृहस्पतिवार को खजाना मार्केट, आशियाना में  भव्य "संबद्धता ग्रहण समारोह" आयोजित किया गया है
"संबद्धता ग्रहण समारोह" में मुख्य अतिथि के रुप में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहेंगे तथा "संबद्धता ग्रहण समारोह" में "खजाना व्यापार मंडल" को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जोड़ते हुए संबद्धता प्रदान की जाएगी 
"खजाना व्यापार मंडल" के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर एवं महासचिव आर के एस राठौर ने बताया "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" द्वारा लगातार व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए हर स्तर पर संघर्ष किए जाने की शैली  से प्रभावित होकर "खजाना व्यापार मंडल" की कार्यकारिणी में "खजाना व्यापार मंडल" को "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया 
दोनों संगठन मिलकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे तथा समस्याओं का निस्तारण कराएंगे संदीप सिंह गौर ने बताया "संबद्धता ग्रहण समारोह" में खजाना मार्केट की कमेटी के सभी पदाधिकारीगण एवं खजाना मार्केट के व्यापारीगण भारी संख्या में मौजूद रहेंगे तथा आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे 

Related Articles

Comments

Back to Top