राजनाथ सिंह ने बढ़ती महंगाई को बड़ी चुनौती के साथ संकट भी बताया

जनपत की खबर , 377

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिन के दौरे पर रविवार को गोमतीनगर जनकल्याण समिति के वार्षिक समारोह को संबोधित किया। इस दौरान लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बढ़ती महंगाई को बड़ी चुनौती के साथ संकट भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने इस संकट से उबरने के लिए सभी देशवासियों से सहयोग भी मांगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी भी मौजूद थे।लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर एक्सटेंशन ब्रांच के हाल में आयोजित इस समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में महंगाई एक चुनौती के साथ संकट भी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संकट की घड़ी में मोर्चा संभाला और महंगाई को अधिक बढऩे नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई तो एक चुनौती के साथ संकट भी है। इस कठिन घड़ी में सभी देशवासियो को सहयोग करना होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि निंदा करने से कोई हल नहीं निकलेगा। सभी लोग मिलकर इस संकट से लड़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। यूक्रेन संकट और कोविड 19 के कारण अमेरिका में 40 वर्ष की सबसे अधिक महंगाई है। अमेरिका ने कोई नाराजगी नहीं जताई।राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस तथा यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भारत के रुख की विश्व ने सराहना की है। हम जीरो सम पालिसी में विश्वास नही रखते। हम एक के साथ अच्छा और एक के साथ खराब रिश्ता नहीं रखते। उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा क्षमता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र के उपकरण खरीदने के लिए 85 हजार करोड़ का बड़ा बजट रखा है। इसमें भी 68 प्रतिशत भारत की सरकारी व प्राइवेट कम्पनी के लिए होगा।रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिस्टम को बदलकर भ्रटाचार को कम किया है। नेताओं की कथनी करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं से जनता का विश्वास कम हुआ है। भारत आज ताकतवर देशों की कतार में है। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ में गोमती नगर जन कल्याण समिति केवल सक्रिय ही नहीं बल्कि प्रभावी भी है। सामान्यत: किसी क्षेत्र की जन कल्याण समितियां इतनी सक्रिय और प्रभावी भूमिका का निर्वहन नहीं कर पाती जैसी ये समिति भूमिका निभा रही है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गोमती नगर जन कल्याण समिति का आभार। लखनऊ के विकास में महासमिति ने अहम भूमिका अदा की है। दिखाया है कि बिना जनप्रतिनिधि हुए बिना जनता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भरोसा दिलाता हूं। कभी भी यह महसूस न कीजियेगा की हम दूर हैं। ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के कारण में लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेंगी। अभी तक इतने पुल मिले है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने लखनऊ के विकास के लिए कई कल्पनाएं की हैं। लखनऊ पूर्वी क्षेत्र से विधायक गोपाल टण्डन ने कहा कि इस महासमिति ने जनउपयोगी बहुत कार्य किये है। कोरोना आपदा में इनके सहायता कार्य अनुकरणीय हैं। 

Related Articles

Comments

Back to Top