लविप्रा के पूर्व संयुक्त सचिव टप्पेबाजी का हुए शिकार

जनपत की खबर , 593

लखनऊ। विकासनगर स्थित रिंग रोड पर कुछ ठप्पेबाजों ने शनिवार को फिल्मी अंदाज में लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व संयुक्त सचिव केके सिंह से टप्पेबाजी कर पचास हजार रुपये, दो सेलफोन आदि उठा ले गये। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के सिवाय और कुछ नहीं कर सकी। इन्दिरानगर ए-ब्लाक निवासी विकास प्राधिकरण के पूर्व संयुक्त सचिव केके सिंह शनिवार को अपनी गाडी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में रिंग रोड पर जगरानी अस्पताल के पास दो युवक उनकी गाडी के सामने आ गये। इन युवकों ने उन्हें एक्सीडेंट करने की बात कही। श्री सिंह कुछ समझ पाते, उससे पहले युवकों का एक साथी उनकी गाडी में बैठ गया। इसके बाद गाडी में रखे पचास हजार रुपये, दो सेलफोन आदि उठाकर युवक भाग निकले। इस पर श्री सिंह को अपने साथ हुई। घटना का एहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के सिवाय और कुछ नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि ठप्पेबाजों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इसके अतिरिक्त पीडित के दोनों सेलफोन सर्विलांस पर लगाये गये है।

Related Articles

Comments

Back to Top