मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने मत्स्य टेªनिंग सेंटर और उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम का किया औचक निरीक्षण

जनपत की खबर , 689

मत्स्य विकास निगम की कार्य प्रणाली को कम्प्यूटरीकृत किया जाय

ऑनलाइन टेंडर साइट को दुरूस्त किया जाय
-डॉ0 संजय कुमार निषाद
लखनऊ: 04 मई, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा आज हनीमैन चौराहा गोमतीनगर स्थित उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली को कम्प्यूटरीकृत किये जाने ऑनलाइन टेन्डर साइट को दुरूस्त किये जाने तथा जलाशयों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निदेशालय के जो कर्मचारी बाहर मत्स्य के स्टाल पर कार्य कर रहे हैं, उनसे निदेशालय में ही कार्य लिये जाएं। उन्होंने शोरूमों में मत्स्य विभाग से एक्यूरियम लगाने एवं उसके माध्यम से मत्स्य पालन का प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये हैं। 
डॉ0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा इसके उपरान्त कठौता झील, गोमती नगर स्थित मत्स्य ट्रेनिंग सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने टेªनिंग सेंटर में साफ-सफाई की अनियमितता पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने और टेªनिंग सेंटर में स्थित प्रयोगशाला को सही करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाय। 
डॉ0 निषाद ने मत्स्य टेªनिंग सेंटर और उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों को ससमय कार्यालय में उपस्थित होने और निर्धारित अवधि में सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। 
सम्पर्क सूत्र- निधि वर्मा

Related Articles

Comments

Back to Top