बिहार के नालंदा में नीतीश कुमार की सभा में हुआ धमाका, सीएम से 15 फीट दूर हुए विस्फोट के बाद मची अफरातफरी

अन्य खबरे , 453

नालंदा।

*बाल-बाल बचे सीएम नीतीश, पैर छूने के दौरान युवक ने किया धमाका*

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर विस्फोट हुआ है,

पटना के बख्तियारपुर के बाद नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की कोशिश की गयी,

दूसरी बार हमला करने की कोशिश नालंदा के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उस वक्त की गयी जब सीएम नीतीश लोगों से मिल रहे थे, तभी एक युवक उनका पैर छूने के लिए बहाने से आगे बढ़ा और उनके पास ही धमाका कर दिया,

मंगलवार की दोपहर को जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज हमले की कोशिश की गई।
नालंदा के सिलाव पहुँचे नीतीश कुमार ग्रामीणों से मिलकर शिकायतें सुन रहे थे, तभी एक युवक ने वहाँ विस्फोट कर दिया, हालाँकि धमाका छोटा था. युवक को हिरासत में लिया गया है, उसके पास से एक पटाखा बरामद हुआ है. 

Related Articles

Comments

Back to Top