रोडवेज बस में दयाशंकर सिंह का औचक निरीक्षण

जनपत की खबर , 288

लखनऊ

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निरीक्षण किया,

रोडवेज बस में दयाशंकर सिंह का औचक निरीक्षण,

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर यात्रियों से बात की,

बस चला रहे ड्राइवर और कंडक्टर से किए सवाल-जवाब,

कंडक्टर व चालक के वर्दी न पहनने पर लगाई फटकार।

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को सिविल लाइंस डिपो की दो अनुबंधित बसों का औचक निरीक्षण किया। वाराणसी जा रही दोनों बसों पर वह औराई में वह बारी बारी से चढ़े और यात्रियों को अपना परिचय बताते हुए सुविधाओं के बारे में पूछा। औचक निरीक्षण के दौरान चालक और परिचालक के वर्दी में न होने पर उन्होंने चेतावनी दी कहा कि मालिक से कह देना वर्दी पहनना जरूरी है, नहीं तो कार्रवाई होगी। परिवहन मंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसके कैप्सन में उन्होंने लिखा है कि आज प्रयागराज से वाराणसी मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का औचक निरीक्षण किया। वीडियो में वह बस पर चढ़ते ही हाथ जोड़कर यात्रियों से बोले नमस्कार मैं परिवहन मंत्री हूं…कोई असुविधा तो नहीं है आप लोगों को ? सब ठीक है? सब के टिकट काटे हैं ना?… आगे वह चालक से पूछते हैं ये अनुबंधित है ?,

Related Articles

Comments

Back to Top