अलीनगर सुनहरा मे हुआ माता के जागरण और भण्डारे का आयोजन
जनपत की खबर Apr 11, 2022 at 09:55 PM , 396लखनऊ। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अलीनगर सुनहरा मे माता के जागरण का आयोजन कराया गया। कलाकारों ने माता की भेंट गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोमवार की सुबह बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। मुख्य यजमान राजेश जैसवाल व उनकी धर्मपत्नी ने पूजा अर्चना कराई। माता रानी के जागरण में स्थानीय के अलावा आस पास के क्षेत्र के हजारों लोगों श्रद्धालु मौजूद रहे। दोनों ने अपने हाथों से लोगों को भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर सुर्या यादव, शिवकुमार, राकेश पाण्डेय, पुरषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे।































Comments