धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक मौर्य की जयंती
अन्य खबरे Apr 11, 2022 at 09:50 PM , 777लखनऊ।
प्रसिद्ध समाज सेवी, शिक्षक और दलितों तथा पिछड़ों के उन्नायक राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आज समाजसेवी रामानंद सैनी और उनकी धर्मपत्नी मंजू सैनी तथा बेटा इशांत सैनी ने बड़े धूमधाम से अपने विद्यालय एसएस डी पब्लिक स्कूल सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊ में मनाई। प्रबंधक रामानंद सैनी तथा प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू सैनी ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र और छात्राओं को ज्योतिबा फुले के बारे में विस्तार से बताया। मंजू सैनी ने बच्चों से कहा कि आज महिलाओं को जो भी शिक्षा प्राप्त हो रही है और शिक्षा के क्षेत्र में जो अधिकार मिले हैं वह महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले की देन है। उन्होंने उस जमाने में जब महिलाओं को शिक्षित करने पर एकदम प्रतिबंध था। वह स्कूल नहीं जा सकती थी। यहां तक कि बच्चियों के लिए कोई स्कूल ही नहीं था । तब महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपने धर्म पत्नी को पढ़ाया और पढ़ा लिखा करके एक अध्यापक के रूप में स्थापित करके अपने जमाने में सैकड़ों विद्यालय बालिकाओं के लिए खोलें। जिसके परिणाम स्वरूप आज हम महिलाओं को शिक्षित होने का अधिकार मिला। इसके पश्चात इस समाजसेवी दंपति ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर के 100 से अधिक गरीब बच्चों को ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष में नए वस्त्र वितरित किए । शहर में बनी झोपड़ियों में एक एक जरूरतमंद बच्चों को कपड़े वितरित करके महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। रामानंद सैनी ने कहा कि जिस किसी गरीब बच्चे को कपड़ों की जरूरत हो वह कभी भी मानव धर्म मंदिर में आकर के कपड़े प्राप्त कर सकता है । उक्त विचार व्यक्त करते हुए रामानन्द ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भी 100 से अधिक बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए जाएंगे।



























Comments