रामनगरी में हुई 14 दिन पूर्व दरिंदगी पर हर दिन बढ़ रही रार।

अन्य खबरे , 349

अयोध्या। 
रामनगरी में हुई 14 दिन पूर्व दरिंदगी पर हर दिन बढ़ रही रार। मासूम रेप पीड़िता के साथ न्याय की मांग को लेकर बुलंद आवाज के बीच पीड़िता के ताऊ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद एक बार फिर गर्म हुआ अफवाहों का बाजार। कई संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा विपक्ष के नेता भी पहुंच रहे पीड़ित के घर। मौके पर डीएम और एसएसपी ने भी पहुंच कर दिया कार्रवाई का आश्वासन। बावजूद आश्वासन के अभी तक नहीं हुआ मृतक का पोस्टमार्टम। कल दोपहर हुई थी मासूम पीड़िता के ताऊ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। जिला प्रशासन द्वारा लगातार समझाने के बाद भी परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम। एक तरफ परिजन बता रहे सदमें में हुई मौत तो कुछ ने अधिक नशा करना बताया मौत का कारण। मौत की सही वजह जानने को लेकर पोस्टमार्टम करवाने को लेकर रात भर मनाने में लगे रहे पुलिस अधिकारी परिजन नही करवाना चाहते पोस्ट मार्टम। दरअसल 16 तारीख यानी होली से एक दिन पहले अयोध्या में मात्र 6 वर्ष की मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी। पूरी पड़ताल के बाद पुलिस में एक व्यक्ति को पाया था दोषी और भेजा था जेल। जबकि पूरे मामले में परिजनों ने दो अन्य लोगों पर भी लगाए थे आरोप। तबसे लगातार दिया जा रहा है मामले को टूल। SSP शैलेश पांडे के अनुसार मासूम के साथ दरिंदगी की घटना मे प्रथम दृष्टया एक व्यक्ति पाया गया है दोषी अन्य पहलुओं पर भी हो रही जांच। जघन्य अपराध करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस फास्टट्रैक कोर्ट मे सिफारिश कर दिलवाएगी अधिक से अधिक सजा। प्रकरण की गंभीरता देखते हुए  बगैर पुख्ता साक्ष्यों के केवल आरोपों के आधार पर किसी भी व्यक्ति को नही भेजा जा सकता जेल।

Related Articles

Comments

Back to Top