बेसिक शिक्षा विभाग में नोडल शिक्षकों का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
हेडलाइंस Mar 30, 2022 at 03:56 PM , 574लखनऊ।
बेसिक शिक्षा विभाग में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत वार्ड संसाधन केन्द्र (हजरतगंज), आलमबाग, लखनऊ में आज 30/03/2022 को नोडल शिक्षकों (प्रधान अध्यापक/इंचार्ज अध्यापकों का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण नन्द कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र जोन 1, लखनऊ की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शारीरिक बाधाओं की स्क्रीनिंग, चिन्हांकन एवं समर्थ एप संचालन हेतु प्रशिक्षण -श्रीमती चारू बंसल, मुकेश सिंह, श्री आकाश, व श्री मनीष (मास्टर ट्रेनर्स) के द्वारा जोन-1 व जोन-3 के परिषदीय विद्यालयों के 50 नोडल टीचर्स के बैच को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती का माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया । प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग हेतु चेकलिस्ट, माड्यूल तथा एजुकेशनल ऑडियो-विजुअल क्लिप्स के माध्यम से विस्तार से वर्णन किया गया। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिल्यागे) की स्क्रीनिंग हेतु समर्थ एप की आवश्यकता के बारे में बताया गया । विभाग द्वारा CWSN बच्चों को दी जा रही सुविधाओं जैसे बालिका वृत्तिका, उपस्कर- उपकरण, लो-विजन किट, बेल किए, वर्कशीट्स, होमबेटेड एजुकेशन, ऑडियो क्लिप्स व इनलार्ज प्रिंटपाठ्य पुस्तकों आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का समापन नोडल टीचर्स हेतु समर्थ ऐप के प्रयोग की उपयुक्तता व आवश्यकता बताने के पश्चात किया गया जिससे विकास क्षेत्र के सभी दिव्यांग बच्चों को मेनस्ट्रीम में जोड़ा जा सके ।





























Comments