जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये तमाम लोगों की शिकायतों को सुन उपमुख्यमंत्री ने त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।

अन्य खबरे , 505

लखनऊः 28, मार्च 2022
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें।
जनता दर्शन  मे  बरेली, हापुड़, गाजियाबाद, ललितपुर ,बहराइच, मुरादाबाद  सहित लगभग एक दर्जन ज़िलों से लोगों ने आकर अपनी समस्याओें रखी।

Related Articles

Comments

Back to Top