नील गाय से टकरा कर बाइक सवार दो पुलिस कर्मी जख्मी

अन्य खबरे , 523

भेलसर(अयोध्या) मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो पुलिस कर्मी नील गाय से टकरा कर घायल हो गये। मवई थाने में तैनात  कांस्टेबल मुहर्रिर संतोष कुमार तथा सिपाही उमेश कुमार मवई चौराहा की तरफ से जा रहे थे।बाइक को सिपाही उमेश चला रहे थे पीछे मुहर्रिर संतोष बैठे हुए थे।मांजनपुर के निकट जब यह लोग पहुंचे तो अचानक एक नीलगाय छलांग लगा कर सड़क पार कर रहा था उसी की चपेट में दोनों पुलिस कर्मी आ गये और बाइक पलट गई।संतोष कुमार तथा उमेश कुमार के सिर और हाथ मे काफी चोट लग गयी।दोनों को मवई चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top