मोबाइल शातिर लुटेरे को सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अन्य खबरे , 570

मेरठ। जिले में एक युवक ने शनिवार को एक घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों से तीन मोबाइल फोन लूट लिए। ये लुटेरा काफी शातिर अंदाज में लूट करता रहा। सदर बाजार थाना इलाके में जब मोबाइल लूटकर भागा, तो सदर थाने के सिपाहियों ने उसके पीछा किया। लुटेरा अपनी बाइक दौड़ाता रहा। जली कोठी के पास उसने पुलिस की बाइक को लात मारकर गिरा दिया, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिस वजह से लुटेरे का बैलेंस बिगड़ गया और बदमाश अपनी बाइक से गिर गया। घायल सिपाहियों ने उसके बाद भी हार नहीं मानी और 400 मीटर पैदल दौड़ा कर लुटेरे को पकड़ लिया। SSP प्रभाकर चौधरी ने दोनों सिपाहियों को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। SSP ने बताया कि पूछताछ में पता चला है की यह मोबाइल लुटेरा शातिर तरह से लूट की घटनाएं करता था। जिसने अलग अलग स्थानों से तीन मोबाइल लूट किए। पुलिस के पीछा करने पर काफी देर तक पुलिस को छकाया। दोनों पुलिसकर्मी चोट लगने के बाद भी पीछे नहीं हटे।

Related Articles

Comments

Back to Top