मकर संक्रांति पर रामनगरी के 6000 मंदिरों में लगा खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार का भोग

अन्य खबरे , 425

अयोध्या। राम नगरी में मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर अयोध्या के मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। तो वहीं इस पर्व को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्री रामलला को खिचड़ी, पापड़, घी, अचार से भोग लगाया गया। जिसका प्रसाद भी आये भक्त को मिल रहा है।हिंदू धर्म मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। तो वही अयोध्या के 6000 मठ मंदिरों में इस पर्व को लेकर विशेष प्रकार की तैयारी भी की जाती है। आज के दिन मंदिरों में विराजमान भगवान का स्नान के बाद अभिषेक किया गया। जिसके बाद नए वस्त्र धारण कराया गया। और विशेष पूजन के बाद खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार से भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिरों में पहुंचे भक्त भगवान के सामने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। भगवान को लगाए गए उसके बाद इस प्रसाद को भक्तों ने भी ग्रहण किया।रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि खिचड़ी का भोग प्रत्येक वर्ष श्री रामलला को लगाया जाता था। मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसी दिन संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। कहा कि मकर राशि पर सूर्य के प्रवेश का पर्व है मकर संक्रांति के बाद से ही सारी शुभ काम शुरू हो जाते हैं। आज भगवान श्री राम लला की दरबार में खिचड़ी के साथ दही पापड़ के अचार का भोग लगाया गया इसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप परिसर में उपस्थित अधिकारी व ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण में लगी वर्करों को भी दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top