रामलला का मंदिर वर्ष 2023 के दिसम्बर माह में हो जाएगा तैयार।

राष्ट्रीय , 599

अयोध्या।
तेजी से चल रहा राम मंदिर निर्माण।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मीडिया के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति मंदिर निर्माण स्थल से कराया साझा। रामलला का मंदिर वर्ष 2023 के दिसम्बर माह में हो जाएगा तैयार।रामलला के भक्त रामलला का दर्शन मूल गर्भगृह में करेंगे।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री ने चम्पत राय का  बयान। रामलला का मंदिर प्राचीन भारतीय शिल्प पद्धति के अनुसार किया जा रहा है।रामलला का मंदिर भूकंप रोधी होगा और एक हजार वर्षों तक सुरक्षित रहेगा।इसके लिए रोलर कॉम्पेक्सन कॉन्क्रीट पद्धति का प्रयोग किया गया है।जिसमे एक फिट की कॉन्क्रीट को रोलर से 10 इंच में तब्दील किया गया है।गर्भगृह में 56 लेयर डाली गई है। जिसमे एक लाख 32 हजार क्यूबिक मीटर कॉन्क्रीटिंग जमीन के अन्दर की गई है।जिसमे लोहे का प्रयोग नहीं किया गया है। इतनी लंबी चौड़ी नीव में भूकंप का असर नही पड़ेगा।ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने कहा। निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो व टाटा कंसल्टेंसी श्रद्धा व भक्ति के साथ तकनीकी रूप से निर्माण कार्य मे जुड़े हुए है।नीव का निर्माण पूरा हो चुका है।आने वाले दिनों में प्लिंथ का निर्माण शुरू होगा।जो बैंगलोर से आने वाले ग्रेनाइट पत्थरो से बनेगा। प्लिंथ निर्माण में 17 हजार पत्थरों का प्रयोग होगा।प्लिंथ की ऊँचाई 20 फिट होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top