इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर मतदान हेतु किया गया जागरूक।
अन्य खबरे Jan 13, 2022 at 07:13 PM , 353श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह की अगुवाई में विकास खण्ड विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत चौधरी राम बिहारी बुद्धा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं एन0सी0सी0 के छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता की रैली निकाली गई। यह रैली चौधरी राम बिहारी बुद्धा इंटर कॉलेज से निकलकर कटरा बाजार से होते हुए पुनः हाईवे से होकर इंटर कॉलेज में समाप्त की गई।
रैली में लगभग 500 छात्र/छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। इस रैली के माध्यम से गुणवत्ता युक्त मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं को बताया गया कि देश के विकास में योगदान देने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करना नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जा सके।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments