कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है

जनपत की खबर , 390

कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है, 125 प्रत्याशियों की सूची है जिसमें से 50 महिलाएं हैं।

 


 सोनभद्र उम्भा नरसंहार कांड में आदिवासी रामराज गोंड को टिकट

 


 *दिल्ली* ::- प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ---- कांग्रेस ने यूपी के लिए पहली लिस्ट जारी की

एटा  ::: गुंजन मिश्रा
सीतापुर ::: समीना
उन्नाव ::: आशा सिंह
संभल ::: निदा अहमद
दक्षिण प्रयागराज ::: अल्पना निषाद
कांग्रेस ने 125 प्रत्यासियो की लिस्ट जारी की ---- जारी पहली लिस्ट में 50 टिकट महिलाओं को

 रितु सिंह लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भीड़ द्वारा अपमानित किया गया था,उनको खीरी से टिकट

आशा बहुओं के आंदोलन में शामिल होने वाली पूनम पांडेय को शाहजहांपुर से
CAA/NRC के समय लखनऊ में आंदोलन में शामिल सदफ ज़ाफ़र को टिकट

सोनभद्र उम्भा नरसंहार कांड में आदिवासी रामराज गोंड को टिकट

 

 

कांग्रेस ने की पहली सूची जारी,
जालौन में कांग्रेस ने 2 महिलाओं को दिया टिकट,
कालपी से पूर्व विधायक उमाकांति को बनाया प्रत्याशी,
उरई सुरक्षित सीट से पूर्व अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी को बनाया प्रत्याशी,
उमाकांती बनी थी जिले की पहली महिला विधायक,
उर्मिला सोनकर कांग्रेस से है वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य।

 

 *जलालाबाद 132 में श्रीमती गुरुमीत कौर के नाम की कांग्रेस ने घोषणा की*

*सीतापुर 147 से श्रीमती शबीना को मिला कांग्रेस का टिकट*


 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। प्रियंका ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। उधर, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

*अपडेट्स*-

सलमान खुर्शीद की पत्नी की फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है।

रामपुर खास से आराधना मिश्रा को टिकट मिला है।

एटा से गुंजन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।

*प्रियंका की बड़ी बातें*-

हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है...


 *लखनऊ सेंट्रल  174- से शदफ जफर को कांग्रेस ने दिया टिकट*

 *लखनऊ मोहनलाल गंज 176 से ममता चौधरी कांग्रसे की प्रत्याशी बनी*

Related Articles

Comments

Back to Top