श्रावस्ती मे फांसी के फन्दे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

अन्य खबरे , 344

श्रावस्ती।एक माँ ने जिस रिश्ते और घर को अपनी बेटी की खुशियों के लिए चुना था वह उसी बेटी के लिए काल बन गयी क्योकि दो माह पूर्व जिस घर मे विदा होकर गयी 20 वर्षीय नवविवाहिता ने उसी घर मे परिवारिक कलह से त्रस्त होकर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के चौरिकोटिया गाँव की है जहाँ पर दो माह पूर्व विवाहित होकर आयी एक 20 वर्षीय महिला शबनम पत्नी मो.रज़ा ने परिवारिक कलह से त्रस्त होकर ससुराल में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतका शबनम पत्नी मो.रज़ा पड़ोसी जनपद बहराइच के थाना मटेरा के ग्राम पंचायत मटेरा बहादुर सिंह निवासी इसहाक की पुत्री थी शबनम के पिता इसहाक का जून 2021 में ही देहांत हो गया था बिन बाप की लड़की की शादी उसके घरवालों ने मुस्लिम रीतिरिवाज से थाना मल्हीपुर के चौरिकोटिया गांव निवासी मो.रज़ा के साथ नवंबर 2021 में की थी तभी से विवाहिता के मायके व ससुरालियों में अनबन चल रही थी

मृतका के माँ नाजमा के मुताबिक नवंबर 2021 में बेटी की शादी हुई थी शादी दौरान ही दहेज में अपाची बाइक और सोने की अंगूठी लेने को लेकर अड़े दूल्हे पक्ष के लोगो को सीडी डीलक्स बाइक देने पर राजी कर किसी तरह रस्मो रिवाज को निभाया गया था लेकिन शादी होने के बाद विवाहिता शबनम का पति मो.रज़ा अपाची बाइक और सोने की अंगूठी ही लेने की बात कहकर सीडी डीलक्स बाइक लेने से इनकार कर दिया जिससे दोनों रिश्तेदारों में मनमुटाव शुरू हो गया तभी बेटी को ससुराल वाले तंग करने लगे और उसे मायके नही आने दे रहे थे। सोमवार 10 जनवरी को बेटी शबनम मायके में ही एक रिश्तेदार के मृत्यु पर मायके चली आयी यहाँ पर वह सिर्फ रो रही थी और जब  दोपहर बाद वापस ससुराल लौटी तो थोड़ी ही देर में इस घटना की जानकारी फोन पर मिली कि बेटी ने फांसी लगा ली है

जबकि मृतका के ससुरालियों की माने तो मृतका के मायके वालों ने शादी में बाइक देने का वादा किया था जिसे न देने पर चंद दिन मृतका शबनम का पति मो.रज़ा ससुराल वालों से नाराज था लेकिन मृतका राजी खुशी ससुराल में ही रह रही थी 15 दिन पूर्व मृतका का पति मो.रज़ा मुम्बई कमाने चला गया और घर पर सिर्फ बुजुर्ग दम्पति सास और ससुर ही है और अचानक नवविवाहिता शबनम ने इस घटना को अंजाम दे दिया सूचना पर दलबल के साथ पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Comments

Back to Top