नवागत मंडलायुक्त ने कार्यभार संभाला

अन्य खबरे , 390

अयोध्या। नवागत मंडलायुक्त नवदीप रिनवा कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजकीय अतिथि गृह उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिले के सभी अधिकारियों ने नवागत मंडल आयुक्त का स्वागत किया। शुक्रवार को सीएम योगी का संभावित कार्यक्रम भी है। जिसकी निगरानी में नवागत मंडलायुक्त नवदीप रिनवा लग गये है। बता दें कि नवागत मंडलायुक्त नवदीप रिनवा इससे पूर्व यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। उम्मीद की जा रही है कि उनके मंडल का आयुक्त बनने के बाद रोडवेज की सुविधा और बेहतर होगी। तमाम बसें सहादतगंज बाईपास हाईवे से निकल जाती हैं। उस पर भी नकेल कसने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top