जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट में स्थित समस्त विभागों का निरीक्षण
अन्य खबरे Jan 07, 2022 at 10:02 PM , 784
मऊ, दिनांक 07 जनवरी,2021
प्रातः 10:15 बजे नवागत जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट में स्थित समस्त विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद कुमार, डिप्टी आरएमओ बिपुल कुमार सिन्हा, जिला आबकारी अधिकारी जे0जे0 प्रसाद, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी गोरख प्रसाद, आपदा बाबू शिवशक्ति, प्रधान सहायक नेपाल प्रसाद, चकबंदी बाबू बृजेश, हरिकेश एवं लेखपाल कृष्णा सिंह अनुपस्थित पाए गए, जिसपर नवागत जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर जे0पी0 यादव उपस्थित रहे।



























Comments