*प्रिंसिपल बच्चों के जिंदगी के साथ कर रहे खिलवाड़,सरकारी आदेशों के उड़ा रहे धज्जियां*
जनपत की खबर Jan 05, 2022 at 10:17 AM , 299लखनऊ।
*नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट*
देश में बढ़ते हुए ओमीक्रोन संकट को देखते हुए कल शाम को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी हाई स्कूल तक के विद्यालय को तत्काल प्रभाव से 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
ताकि ओमीक्रोन संकट से बच्चों को बचाया जा सके, लेकिन ऐसे में राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज आलमबाग के प्रधानाध्यापक तेजराम सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए प्राइमरी सेक्शन से लेकर इंटर तक के सभी बच्चों को स्कूल में बुलाकर परीक्षा करवा रहे हैं।
जबकि इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित हैं,
हाल ही में प्रधानमंत्री ने 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगवाने की भी कवायद शुरू की है, लेकिन ऐसे में इस तरह के मनमाना कार्य करने वाले लोगों के द्वारा संक्रमण का संकट बढ़ सकता है और ऐसे लोग अगर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे,
तो आने वाले समय में इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ेगा।
सबसे बड़ी बात है कि विद्यालय के अंदर ना ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग नजर आती है।
ना तो विद्यालय में सैनिटाइजर की व्यवस्था है और ना ही स्थानीय पार्षद से लेकर विद्यालय प्रबंधन के मैनेजर द्वारा किसी भी प्रकार की सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं किया जाता है।
हालांकि जब कभी विद्यालय में किसी निरीक्षण की बात आती है, तो सारी बातें खानापूर्ति के लिए की जाती है।
ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि ऐसे विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाध्यापक सरकार क्या कार्रवाई करती है।































Comments