प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,47,851 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 572 नये मामले आये

जनपत की खबर , 312

प्रदेश में अब तक कुल 9,34,34,911 सैम्पल की जांच की गयी

कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 75935 सैम्पल भेजे गये

पिछले 24 घंटे में 34 तथा अब तक कुल 16,87,930 लोग कोविड-19 से ठीक हुआ

प्रदेश में कोरोना के कुल 2261 एक्टिव मामले हैं

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

प्रदेश में कल एक दिन में 3,19,098 डोज दी गयी

प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,84,94,516 तथा
दूसरी डोज 7,40,93,819 लगायी गयी

अब तक कुल 20,25,88,335 डोज दी

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से प्रारम्भ जिसका
 मुख्यमंत्री जी ने सिविल अस्पताल जाकर निरीक्षण किया

15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोवैक्सीन दी जा रही है

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आज 03 जनवरी और कल 04 जनवरी को
कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओ का रिहर्सल किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सभी स्वास्थ्य उपकरणों को चलाकर देखा जा रहा है

कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है
इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड
हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 03 जनवरी 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,47,851 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 572 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,34,34,911 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 75935 सैम्पल भेजे गये है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 34 तथा अब तक कुल 16,87,930 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 2261 एक्टिव मामले हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 3,19,098 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,84,94,516 तथा दूसरी डोज 7,40,93,819 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 20,25,88,335 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से प्रारम्भ हो गया है जिसका मुख्यमंत्री जी ने सिविल अस्पताल जाकर निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोवैक्सीन दी जा रही है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आज 03 जनवरी और कल 04 जनवरी को कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओ का रिहर्सल किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सभी स्वास्थ्य उपकरणों को चलाकर देखा जा रहा है।  
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Comments

Back to Top