यूपी के परिषदीय स्कूलों में 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित

जनपत की खबर , 446

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में आज पढ़ाई कराकर 31 दिसंबर से 14 जनवरी, 2022 तक शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के टाइम एंड मोशन स्टडी के आदेश के अनुसार, पहली बार ये शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में अवकाश दिया जाता रहा है। यह आदेश कक्षा एक से आठ तक पर लागू होगा। वहीं इस दौरन परिषदीय स्कूलों नें बच्चों को होमवर्क भी दिया है जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते रहें। साथ ही स्कूलों के द्वारा अभिभावकों के लिए दिशा निर्देश जारी कर कहा गया है कि खातों में डीबीटी माध्यम से प्राप्त धनराशि। से समय से बच्चों की ड्रेस, जूता मोजा, बैग, स्वैटर आदि क्रय कर लें।

Related Articles

Comments

Back to Top