मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
जनपत की खबर Dec 30, 2021 at 06:57 PM , 288लखनऊ।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अनूप चन्द्र पांडेय, उमेश सिन्हा, राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद
चुनाव आयोग के 13 अफसरों की टीम मौजूद
चुनाव आयोग ने पिछले 2 दिनों में कई मीटिंग की है
14 मई 2022 को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है
403 सीटों पर चुनाव कराने है
बेहतर निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाए
पहले दिन राजनीतिक दलों से मुलाकात की गई
यूपी की सभी राजनीतिक पार्टियों से मुलाकात की गई
आयोग में राजनीतिक पार्टियों द्वारा बताए गए बिंदुओं के संज्ञान लिया
आयोग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों, कमिश्नर, पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात की
उन सभी अफसरों से उनके जिलों की लॉ एंड ऑर्डर के बारे में जानकारी दी
मतदाता जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की गई
जीएसटी, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट समेत तमाम विभागों से बातचीत की गई
प्रमुख सचिव डीजी पुलिस हेल्थ सेक्रेट्री से भी मुलाकात की है
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन से समय पर चुनाव होने की बात कही थी
साथ ही रैली कुछ राजनीतिक दलों ने रैलियों में कोरोना के उल्लंघन का भी जिक्र किया
पोलिंग बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की बात कही
प्रशासन के पक्षपाती रवैया की भी राजनीतिक पार्टियों ने शिकायत की
कुछ राजनीतिक पार्टियों ने उनकी पार्टियों की रैलियों पर रोक लगाने का भी जिक्र किया
रैलियों में हेट स्पीच और पेड न्यूज़ पर भी चिंता जाहिर की
भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टियों के सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया है
उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जाएगा
मतदाता पंजीकरण का काम 5 जनवरी तक चल रहा है
5 जनवरी को फाइनल निर्वाचक नामावली प्रकाशित होगी
15 करोड़ से अधिक अभी तक उत्तर प्रदेश की मतदाता है
निर्वाचक नामावली प्रकाशित होने के बाद भी लोग अपना नाम जुड़वा सकते हैं
52.8 लाख नए मतदाता इस बार जुड़े हैं
जनवरी 2022 को 18 साल के हो रहे मतदाता अपना पंजीकरण जरूर करें
80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे बैलेट पेपर से वोट देने की अनुमति मिलेगी
सभी पोलिंग बूथों पर मतदान संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए
यूपी के 800 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जहां पर सभी कर्मचारी महिला ही होंगे
महिला सशक्तिकरण के लिहाज से चुनाव आयोग एक बड़ा कदम उठा रहा है
11 तरह के पहचान पत्रों के जरिए मतदाता मतदान कर सकेंगे
उत्तर प्रदेश का पूरा चुनाव ईवीएम वीवीपट के थ्रू ही होगा
यूपी में 1 लाख पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आयोग प्रयास कर रहा है
यूपी में 86 परसेंट लोगों को पहली डोज और 49% लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी हैं
पोलिंग बूथ पर ड्यूटी पर लगाए गए सभी अफसर 100% वैक्सीनेटेड होंगे
मतदान के समय में एक घंटा बढ़ाया जाएगा
सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे लोग
3 साल तक एक ही जगह पर जमे हुए अफसरों के होंगे तबादले
सी विजिल ऐप के जरिए चुनाव में गड़बड़ियों पर नजर रखी जाएगी
किसी भी तरह की शिकायत को सीधे ऐप के जरिए आयोग को बताया जा सकेगा
100 मिनट के अंदर मौके पर आयोग की टीम पहुंची
आपराधिक छवि के लोगों को चुनाव लड़ने से पहले अपने बारे में अखबारों और टीवी के माध्यम से जानकारी देनी होगी
अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के बारे में जनता को बताना होगा































Comments