मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप ने जनपद वासियों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील ।
अन्य खबरे Dec 26, 2021 at 05:08 PM , 338‘मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी’’ -मुख्य विकास अधिकारी।
श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह ने जनपद वासियों से आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 में शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है। उन्होने बताया है कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। कई वर्षो से सभी भारतवर्ष के निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से सजग करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य एवं लक्षित ऐसे इंटरवेंशनों पर आधारित हैं, जो राज्य के सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचकीय सहभागिता के इतिहास और उनसे मिली सीख के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं।
उन्होने बताया है कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के लिए 29 दिसम्बर, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता जागरूकता हेतु विशाल बाइक रैली निकाली जायेगी। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से ईदगाह चौराहा से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिनगा से सब्जी मण्डी से पानी टंकी तिराहा से दहाना चौराहा से तहसील होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में रैली समाप्त होगी। इस रैली में परिषदीय विद्यालयों एवं इण्टर कालेज के अध्यापक/अध्यापिकाएं, पंचायत राज विभाग के स्वच्छता कर्मी एवं तहसील भिनगा के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। रैली में समस्त विभागाध्यक्षों को भी अपने वाहन के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये है। इसके अलावा 29 दिसम्बर, 2021 को ही समस्त ब्लाक संसाधन केन्द्र से भी बाइक रैली निकालकर लोगांे को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया जायेगा। जिसके नोडल समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बनाया गया है।






_page-0001.jpg)




















Comments