25 दिसंबर से पुनः मुफ्त में मास्क वितरण का कार्यक्रम शुरू

जनपत की खबर , 374

लखनऊ। करोना प्रभाव को देखते हुए मानव धर्म मंदिर अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊकी ओर से संस्थापक रामानंद सैनी की ओर सेपूर्व की भांति 25 दिसंबर से पुनः मुफ्त में मास्क वितरण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जैसा की हाईकोर्ट के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू शुरू कर दिया है। बाजार में बिना मास्क के सामान लेने पर व्यापारियों से प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। भारत के 16 से अधिक राज्यों में ओमी क्रोन कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी लोगों का यह नैतिक दायित्व बनता है की दूसरी लहर को देखते हुए तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं। बिना मासक के घर से ना निकले। क्योंकि तीसरी लहर बहुत भयंकर हो सकती है। अतः घर पर रहकर ही क्रिसमस डे और नए साल का जश्न मनाए। बताते चलें कि मानव धर्म मंदिर के संस्थापक और त्रिवेणी वस्त्र बैंक के संचालक रामानंद जी द्वारा भीषण ठंड में गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। वह दिन रात जब भी मौका मिलता है गरीबों के बीच वस्त्र वितरित कर रहे हैं। करोना को देखते हुए उन्होंने अपनी वस्त्र बैंक के कार्यक्रम में  मास्क के वितरण को भी सम्मिलित कर लिया है। अब वह जहां कहीं भी वस्त्र वितरित करेंगे तो साथ में मास्क भी वितरित करेंगे ।इसके अलावा उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों के पास मास्क ना हो या किसी कारण से घर में भूल गए हैं तो वह त्रिवेणी वस्त्र बैंक में आकर के निशुल्क मास्क प्राप्त कर सकते हैं। जो 24 घंटे बैंक में उपलब्ध रहते हैं। रामानंद जी जहां कहीं भी जाते हैं अपनी गाड़ी में मास्क लेकर जाते हैं। लोगों को वितरित करते हैं और अनुरोध करते हैं कि बिना मास्क के अपने घर से ना निकले क्योंकि को रोना ही हम लोगों को बेबस कर चुका है ।जान बचानी है तो मास्क लगाना है।

Related Articles

Comments

Back to Top