*पाकिस्तान पर कर्ज ही कर्ज! इमरान सरकार ने 3 साल में लिया 15 अरब डॉलर का कर्ज, पाकिस्तानी रुपया भी 30% तक टूटा*

राष्ट्रीय , 494

नई दिल्ली।

बदहाली भरे आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. इमरान सरकार ने 2020-21 में दूसरे देशों से 15.32 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कर्ज लिया. इसी के साथ तब्दीली सरकार ने 10.45 अरब डॉलर कर्ज मांगने का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस सरकार ने सिर्फ 3 साल में ही पाकिस्तानी कर्ज दोगुना कर दिया. इमरान खान जब सत्ता में आए थे तब उन्होंने अपनी सरकार को मुल्क की किस्मत बदल देने वाली तब्दीली सरकार बताया था. अब इसी तब्दीली सरकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, 3 साल में लिए गए 35.1 अरब डॉलर कर्ज की वजह से देश पर 85.6 अरब डॉलर का उधार हो गया है. इस मामले पर पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कहा- चालू खाते के घाटे को पूरा करने, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और जरूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए नया कर्ज लिया गया. खास बात यह है कि इमरान सरकार ने कर्ज की किस्तें देने के लिए भी कर्ज ही लिया.

3 साल से पाकिस्तानी रुपए लगातार गिरावट का शिकार रहा है. 2018 में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की कीमत 123 थी. ये अब 30% से ज्यादा टूटकर 179 तक पहुंच गई. इससे पहले पाकिस्तानी रुपए ने इतनी बड़ी गिरावट 1971 में देखी थी. बांग्लादेश के अलग होने बाद पाकिस्तनी रुपया 58% टूटकर डॉलर के मुकाबले 4.60 से 11.10 पर पहुंच गया था.

इमरान खान ने कुछ वक्त पहले दावा किया था कि देश में सब कुछ ठीक है. इसके बाद पाकिस्तान की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेश एजेंसी फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के पूर्व चेयरमैन सैयद शब्बर जैदी उनके इन दावों को झूठा बताया था. शब्बर ने कहा था- पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है. इसके बाद इमरान समर्थकों ने उन्हें ट्रोल किया, तो उन्होंने कहा वे अपने बयान से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. पिछले महीने खुद इमरान खान ने कहा था कि उनके पास देश चलाने के लिए पैसे नहीं हैं.

तब्दीली सरकार और रियासत ए मदीना के नारों के साथ सरकार में आए इमरान खान ने सत्ता में आने से पहले कर्ज न लेने के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के 3 साल में जितना कर्ज लिया है, बाकी सरकारों ने 5 साल में भी उतना नहीं लिया था. जहां PPP ने 5 सालों में 16 अरब डॉलर और नवाज लीग ने 5 सालों में 34 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज लिया था, वहीं इमरान खान ने 3 साल में ही 35.1 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज ले लिया है.

Related Articles

Comments

Back to Top