अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश करने वाले एक युवक की हत्या

हेडलाइंस , 316

अमृतसर...।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में  श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश करने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई। 
युवक ने सचखंड साहिब के अंदर बने घेरे को पार कर वहां रखी तलवार भी उठा ली थी।
जिसके बाद वहां मौजूद सेवादारों ने उसे दबोच लिया, और फ़िर पीट-पीट कर हत्या कर दी।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी की कोशिश के बाद भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उस व्यक्ति को उस आरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करते देखा गया, जहां गुरु ग्रंथ साहिब  का प्रकाश है। यही संगत माथा टेकती है।
पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी पुष्टि की है कि अमृतसर में दरबार साहिब के अंदर पकड़े गए व्यक्ति की मौत हो गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top