योगी सरकार ने विधासनभा सत्र में तोहफों की करी बारिश
हेडलाइंस Dec 17, 2021 at 10:59 PM , 292*लखनऊ*
योगी सरकार ने विधासनभा सत्र में तोहफों की बारिश की,
अनुपूरक बजट का आकार यूं तो 8,479 करोड़ रुपये का है लेकिन इसका चुनावी विस्तार बहुत बड़ा है,
योगी का अनुपूरक बजट पूरी तरह से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को फोकस करते हुए गढ़ा गया है,
जिस तरह तोहफों की बारिश हुई है उससे 45 फीसदी से ज्यादा वोटरों को खींचने का प्रयास किया गया है,
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ोतरी से लेकर भरण-पोषण भत्ते तक के दायरे में आने वालों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक है,
यूपी में करीब 14.66 करोड़ वोटर हैं, ऐसे में लाभार्थियों का दायरा ही करीब 29 पर्सेंट है।






_page-0001.jpg)






















Comments