डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी जी मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना
अन्य खबरे Dec 03, 2021 at 09:42 PM , 491नागरिक सुरक्षा के अवैतनिक स्वयं सेवकों द्वारा 04 दिसंबर 2021 को अपरान्ह
03ः30 बजे से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा
लखनऊः दिनांक: 03 दिसम्बर, 2021
प्रदेश के नागरिक सुरक्षा के अवैतनिक स्वयं सेवकों द्वारा कल दिनांक 04 दिसंबर 2021 को अपरान्ह 03ः30 बजे से के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम से लेकर हजरतगंज चौराहे तक एवं हजरतगंज चौराहे से लेकर के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तक एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरूकता रैली को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी जी हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर, 2021 के अवसर पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत करायी जा रही है।



























Comments